शेखपुरा(बिहार)।। शुक्रवार को बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के कई गांवों में जदयू सेवा दल के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अंजनी कुमार एवं जिला जदयू सेवा दल के अध्यक्ष गोलू कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम मेहॅूस, शर्वनाम,अम्बारी, छेमा, सादिकपुर आदि गावों में भ्रमण कर सदस्यता अभियान चलाया। इस मौके पर जदयू नेता प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, विष्णुदेव आर्य, भोला प्रसाद, कमलदेव प्रसाद मेहूंस पंचायत के पूर्व मुखिया जयराम सिंह, अम्बारी पंचायत के पूर्व मुखिया झंटु सिंह आदि लोग भी उपस्थित थे। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अंजनी कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ और पूंजी होते हैं। सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी काम करती है। जिसके लिए प्रत्येक बार की तरह इस बार भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सेवा दल के द्वारा भी पंचायतों के गांवों में घूम-घूम कर यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में हमारी पार्टी और भी मजबूत हो सके।