धानापुर-चन्दौली।पूर्व मंत्री पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को कस्बा स्थित पठानटोली में श्रध्दांजलि सभा कर उन्हें याद किया गया। सर्वप्रथम लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया उसके बाद उनके जीवन पर चर्चा किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी आरिफ खान ने कहा कि पंडित जी भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। उनका पूरा जीवन समाज के वंचित और शोषित लोगों की सेवा में बीता। उन्होंने राजनीति में उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाया। आर.एन. यादव ने कहा कि दुर्गा मिश्र नाम उस विराट व्यक्तित्व का नाम है जो पूरे जीवन भर उसूलों के लिए जिये और गरीबों, वंचितों के लिए लड़े। समाज के लिए वो सदा उपलब्ध रहे। उन्होंने अपनों के लिए राजनीतिक परिधि से परे हो कर सहयोग किया। आज भले पंडित जी हमारे बीच नहीं है मगर उनके सिद्धांत और सामाजिक योगदान हम सबकी रहनुमाई करती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
इस दौरान मुख रूप से नसीरुल खाँ, आमिर सुहेल, गोलू, अफसर खान, राजदेव, अली अहमद, सरफू, मनोज रावत, सद्दाम खाँ, एहतशाम, साहिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।