(पब्लिक लुुक न्यूज़ ।। सिंगरौली।।विनोद सिंह/सुंदरम सिंह)
जयंत।।केन्द्रीय कर्मशाला कालोनी के दुर्गा पूजा मंडप पर चैत्र नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आशुतोष मानस सेवा समिति के नेतृत्व में अखंड मानस पाठ व रामलीला का शुभारंभ किया गया जिसका उदघाटन केन्द्रीय कर्मशाला के उप जीएम एससी वत्स ने किया।
कार्यक्रम
18/03/2018 से 25/03/2018 तक प्रतिदिन प्रभात फेरी एवं मानस पाठ प्रातः 5 बजे से व अञ्जनेय उर्जांचल श्री रामलीला मंडल द्वारा श्री रामलीला का मंचन सायं 70:30 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक। एवं श्री राम जन्मोत्सव व प्रसाद वितरण बुधवार 25/03/2018 को दोपहर 12:00 बजे श्री राम झाँकी नगर दर्शन सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक।
आयोजन में मुख्य रूप से रमाकांत तिवारी, बी.एम.एस अध्यक्ष नागेश्वर पटेल, सचिव उमेश द्विवेदी, मंगलेश्वर द्विवेदी, मंगलेश्वर तिवारी, सुरेश दूबे, पुरुषोत्तम तिवारी, अश्विनी त्रिपाठी, सुरेश तिवारी, महेश्वर द्विवेदी, सुनिल उपाध्याय संदीप पटेल उपस्थित रहे।