महान स्वतंत्रता सेनानी बलदेव पासवान जी की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई।
महान स्वतंत्रता सेनानी बलदेव पासवान जी की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई।
बिहार(स्टेट हेड- मुकेश कुमार)।। रविवार को सूबे बिहार के जमुई जिले के जमुई प्रखंड के ऐतिहासिक काकन गांव में काकन ग्राम पंचायत राज के पूर्व मुखिया व महान स्वतंत्रता सेनानी बलदेव पासवान जी की पुण्यतिथि समारोह का भब्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमुई जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला महिला कांग्रेस की कद्दावर अध्यक्षा सह वार्ड कमिशनर देवी कुमारी जी, निवास जी दिवाकर जी, सदानन्द सिन्हा, शीरी राम मांझी, नूनूबाबू अरविन्द पासवान,सहित सिकंदरा,अलीगंज,चकाई सहित अन्य प्रखंडों के कांग्रेस अध्यक्ष व सैकड़ो बुद्धिजीवी, समाजसेवी,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हरेंद्र कुमार सिंह ने महान स्वतंत्रता सेनानी के जीवन आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी अमर कीर्ति हमेशा यादगार रहेगी। वे हमारी प्रेरणा के स्रोत है,उनके आदर्शों पर चलना हम सबों का सफल मार्ग दर्शन होगा। इस जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के मेहनतकश युवा नेता व पूर्व मुखिया धर्मेंद्र पासवान जी ने की।जबकि समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत व मंच संचालन जमुई के नामचीन समाजसेवी व मानवाधिकार मंच के पदाधिकारी राकेश पासवान जी व अगहरा पंचायत की आयरन लेडी मुखिया सिमरन प्रिया जी ने बखूबी के साथ किया।
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget
Post a Comment