धानापुर-चन्दौली।। क्षेत्र के सीता पोखरी पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ0 अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आहुत की गयी। जिसमें सीता पोखरी सेक्टर के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद मिश्र ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश व प्रदेश की चतुर्दिक विकास कर रही है। किसानों की कर्जमाफी, गरीब कन्याओं की शादी सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं चलायी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ0 महेंद्र नाथ पांडे ने जनपद के विकास में महती भूमिका अदा किया है वहीं क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने सैयदराजा विधानसभा में विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना।
बैठक में मुख्य रूप से हृदनरायन गुप्ता, वशिष्ठ पांडे, अवनीश पांडे, मराछू राम, अमरनाथ मौर्य, हरिशंकर जायसवाल, सुमित बरनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।