![]() |
सांसद राकेश सिंह |
भोपाल।।विधानसभा सभा चुनाव में जीत को ध्यान में रखते हुए नंद कुमार चौहान के प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई कर भाजपा आलाकमान ने बुधवार को सांसद राकेश सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। राकेश सिंह जबलपुर से तीन बार सांसद रहे हैं। राकेश सिंह 2004 से जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 में वो तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। राकेश सिंह को प्रधानमंत्री के भरोसेमंद के साथ अमित शाह के करीबियों में माना जाता है।
राकेश सिंह को मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वह महाराष्ट्र बीजेपी के भी प्रभारी हैं। वह विभिन्न संसदीय समिती के सदस्य भी हैं। गौरतलब है कि अब इनके ऊपर चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और राज्य में बीजेपी के लिए एंटी इनकंबेंसी जेसे माहौल को खत्म करने की जिम्मेवारी भी होगी।