उर्जांचल टाईगर सिंगरौली।।ब्यूरो कार्यालय जयंत।। विनोद सिंह।। सुन्दरम सिंह।।
सिंगरौली।।जारी है सदभाव कंपनी का शोषण कर्मचारी हुए एकजुट।मजदूरों के लोकप्रिय युवा नेता प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में हजारों कर्मचारियों को लेकर सुबह से चल रहा है एन. सी.एल के अमलोरी परियोजना मुख्यालय के मैन गेट पर धरना प्रदर्शन।
कंपनी की ओर से नहीं आया कोई भी जिमेदारी अधिकारी।
पिछले महीने के 27 तारीख को कंपनी के खिलाफ आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के ओर से प्रवीण तिवारी, सी.आइ एस.एफ, के राम बाबू,पुलिस की ओर से नवानगर थाने के एसआई के साथ में कंपनी की बात हुई थी जिसमें 75 दिन का पेमेंट तीन साल का बोनस 8.33 के हिसाब से लिखित समझौता किया गया था कंपनी की ओर कहा गया था कर्मचारियों का पैसा दस अप्रैल को सभी लोगों के बैंक खातें मे चला जाएगा। कंपनी ने नहीं अभी तक नहीं जमा किया कर्मचारियों का एक भी पैसा।
अपने ही बातों से पलटीं सदभाव कंपनी।
कंपनी के जिम्मेदार लोग जिसमें पीएम रोहित मिश्रा, एच आर संजय पान्डेय, एवं राठौर साहब, का सुबह से नहीं चल रहा है कोई अता पता कंपनी के मेस मे भी कंपनी ने लगाया ताला कर्मचारी भूख प्यास से हो रहे बेहाल।
कर्मचारियों के परेशानी का जिम्मेदार कौन।
अब जब तक कर्मचारियों का मांग पूड़ा नहीं हो जाता है तब तक यह आंदोलन जारी रहे गा 12 अप्रैल को हम सब लोग अमलोरी जीएम कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे
प्रवीण तिवारी
आंदोलन कारी अध्यक्ष