![]() |
एस.के उपाधयाय |
वन विभाग के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी:- एस.के उपाध्यय*
![]() |
दीप शंकर मिश्र"दीप"विशेष संवाददाता |
लखनऊ।।उत्तर प्रदेश के प्रधान प्रमुख वन संरक्षक रूपक डे के रिटायर होने के उपरान्त प्रदेश के तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ 1982 बैच के आईएफएस प्रधान प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एस.के उपाध्याय को प्रदेश के वन विभाग का नया मुखिया बनया गया है।
मेहनत व लगन से कार्य करने वाले वनाधिकारियों व कर्मचारियों का प्रोत्साहित करने वाले एस.के उपाध्याय ने वन निगम व वन्य जीव का प्रमुख रहते हुये भी काफी सराहनीय कार्य किये है। यही कारण रहा है कि अब तक वन विभाग को समर्पित सेवा में एस.के उपाध्याय ने कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा है। एक प्रश्न के उत्तर में श्री उपाध्याय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य करना व करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रही है और रहेगी । वन विभाग मे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही नही बर्दाश्त की जायेगी।
श्री उपाध्याय ने बात-बात में शीघ्र ही सभी जनपदों के भ्रमण व निरीक्षण की भी बात कही है।
आदेश की प्रति