
राज्य के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बाढ़ और सुखाड़ दोनों ही स्थितियों में धान की नई वेराइटी सबौर संपन्न धान बेहतर उत्पादन दे सकता है। बीएयू के वैज्ञानिकों की टीम ने डॉ. एसपी सिंह (धान प्रजनक) के नेतृत्व में इस वेराइटी की खोज की है। मौसम के विपरीत परिस्थिति में भी यह 2.5 से 3 टन प्रति हेक्टैयर उत्पादन देगा। सामान्य स्थिति में इसका उत्पादन 6 टन प्रति हेक्टेयर होगा। इसके पौधे की ऊंचाई 100 से 110 सेंटीमीटर तक होता है। इसके दाने छोटे और मोटे हैं। स्वाद और स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वेराइटी लोगों के लिए लाभकारी है। यह धान 145 से 155 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें