चहनियां-चन्दौली।। जन अधिकार पार्टी की बैठक चहनियां स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर रविवार को सम्पन्न हुई, जिसमें पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुये जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी जन जन के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। हमारे मुखिया बाबू सिंह कुशवाहा की सोच है जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के हिसाब से आरक्षण का लाभ मिले। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह गहरवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता अभी से लग जाए, जन अधिकार पार्टी यूपी के सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली पार्टी की सरकार में किसी का भी हित सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में लूटखसोट, चोरी, हत्या का बोलबाला है। पूरे प्रदेश की जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।
इस मौके पर दंगल सिंह यादव, देवीदयाल सिंह, इंदल मौर्य,योगेंद्र सिंह, धनंजय प्रधान, जय सिंह, डॉ जय प्रकाश, सुजीत, भोला शर्मा, कृष्णा सिंह, काशीनाथ, अमरजीत मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कन्हैया सिंह कुशवाहा व संचालन चंद्रभान सिंह ने किया।
रिपोर्ट- अजय गुप्ता