![]() |
मृतक परिवार का फ़ाइल फ़ोटो |
मुकेश कुमार,ब्यूरो,उर्जान्चल टाईगर
रांची(झारखंड)।।रांची के कांके में 7 लोगों की हुई मौत पर रांची के डीआईजी ने बताया है कि मृतक दीपक झा ने सुसाइट नोट में कर्ज का जिक्र किया है,दो सुसाइट नोट बरामद किया गया है, दोनो बच्चों और दीपक की पत्नी का गला दबाकर हत्या हुई है,माता-पिता को चाकू गोदकर मारा गया है,इसके बाद दोनो भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं।बताते चले की दीपक झा और उसके भाई रूपेश का अलग-अलग सुसाइट नोट मिला है।रूपेश झा ने सुसाइट नोट में पूरी घटना का जिक्र किया है।
सबको मारने के बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।दीपक झा का 15 पेज का सुसाइट नोट मिला है,जिसमें कर्ज का जिक्र है।कर्ज के तले दबने से उक्त कदम उठाने की बात लिखी गई हैं।पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई।