मुकेश कुमार
स्टेट हेड,बिहार उर्जांचल टाइगर
रांची।मंगलवार की रात सड़क हादसे में झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व लोहरदगा जिला में कई खेल संघों के पदाधिकारी राशिद खान का निधन हो गया।उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज रांची में किया जा रहा है।राशिद खान के निधन पर राज्य सभा सांसद व राशिद खान के साथ पिछले दो दशक से खेल के क्षेत्र में सहयोगी रहे धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत,शेखर बोस, जयकुमार सिन्हा,अनिल जायसवाल,सुरेश कुमार, शिवेंद्र दुबे समेत झारखंड के खेल प्रशासकों,प्रशिक्षकों व खेल प्रेमियों ने दुःख व्यक्त किया है।
5 दशक तक लोहरदगा में खेल व राशिद खान एक-दूसरे के पूरक रहे
पिछले 5 दशक के दौरान लोहरदगा में एथलेटिक्स, हॉकी व फुटबॉल समेत कई खेलों का चेहरा रहे राशिद खान अब खेल के मैदान में नहीं दिखेंगे।कई खेल उन्हीं के भरोसे लोहरदगा में फले-फूले। उनके जाने के बाद लोहरदगा के खेल जगत में आई इस वीरानी का प्रभाव आनेवाले कुछ दिनों तक दिखना लाजिमी है।