सिंगरौली।। संभागीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता रीवा में फुटबॉल टीम विजेता रही पहला मैच सतना वर्सेस सिंगरौली जिसमें 2-0 से सिंगरौली विजयी रही। फाइनल मैच रीवा वर्सेस सिंगरौली जिसमें 3-0 से सिंगरौली विजय रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मैं चयनित फुटबॉल प्लेयर सूची सूरज कुमार, शिवम कुमार नापित, जितेंद्र कुमार सेन, विकास कुमार सेन, सचिन ताम्रकार, दिलकेश कुमार सेन, मोहम्मद शाहिद, सतीश बंसल।
- जैवलिन थ्रो अर्जुन यादव प्रथम स्थान,
- शीला सिंह द्वितीय स्थान,
- शॉट पुट अमित कुमार, प्रथम स्थान,
- वैष्णवी तृतीय स्थान,
- लोंग जंप निशा शाह प्रथम स्थान,
- 100 मी. अर्चना पाठक, नीरज शर्मा प्रथम स्थान
- 200 मी राहुल शर्मा, प्रियंका मिश्रा, प्रथम स्थान
- 400 मी अंकित पटेल प्रथम स्थान,
- लक्ष्मी शाह द्वितीय स्थान,
- 1000 मी पूनम प्रथम स्थान,
- उपेंद्र तृतीय स्थान
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फुटबॉल बालक की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी कोच फुटबॉल लवकुश तिवारी, एथलेटिक्स कोच आमना सिद्दीकी, धीरज डोंगरे खेल विभाग (कार्यालय सहायक) प्रथम स्थान प्राप्त राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर 2018 को भोपाल टी.टी.नगर स्टेडियम (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) में आयोजित की जाएगी। दल 29/9 /2018 को भोपाल के लिए रवाना होगा।
इस उपलब्धि पर प्रदीप शेंडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली(जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सिंगरौली) सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने संप्रेषित की है।