जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई।
विनोद कुमार सिंह-सुंदरम सिंह
सिंगरौली,मध्यप्रदेश उर्जांचल टाइगर
माड़(सिंगरौली)।। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कई घरों से हाथ भट्टी शराब बनाएं और बेचे जाने की शिकायत लगातार जिला कलेक्टर को मिल रही थी जिस पर जिला कलेक्टर के निर्देश मिलने के बाद जिले के आबकारी अधिकारी अनिल जैन के मार्गदर्शन में छापा मारकर कई घरों से हाथ भट्टी शराब(महुआ) व अंग्रेजी शराब जप्त किया।
जप्त की शराब इस प्रकार से हैं।
- फूल मती साहू निवासी ग्राम सखौहा थाना माड़ा 2 लीटर महुआ शराब।
- जग्य नारायण पनिका निवासी ग्राम पड़खुरी थाना माड़ा 500 ML लीटर महुआ शराब।
- गुड्डी कोल निवासी ग्राम नग़मा थाना माड़ा 20 किलो ग्राम महुआ लाहन।
- बृजेन्द्र कुमार पनिका निवासी ग्राम नगवा थाना माड़ा 5 लीटर महुआ शराब।
- राजमती केवट निवासी ग्राम छतौली थाना माड़ा 2 लीटर महुआ शराब।
- लाल जी जायसवाल निवासी ग्राम धनहरा थाना माड़ा 20 किलो ग्राम महुआ लाहन।
- बटुक जायसवाल निवासी ग्राम मलगो थाना माड़ा 5 लीटर महुआ शराब।
- सुभद्रा जायसवाल निवासी ग्राम कुम्हिया थाना माड़ा के यहां 18 पाव I.B विदेशी शराब जप्त किया गया।
आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क)(च) के प्रकरण बनाया गया जिसकी कुल कीमत 9750 रूपए बताया गया।
छापामार कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.एल साहू मृत्युंजय सिंह ठाकुर आबकारी उप निरीक्षक, शिवेन्द्र सिंह आरक्षक आर.एन साहू भास्कर दत्त राल्ही, बहादुर सिंह गौड़ आलोक सिंह राकेश सिंह का महत्वपूर्ण भूमिका रही।