जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष का लोगों ने किया जोरदार स्वागत।
धानापुर-चन्दौली।। जन अधिकार पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तौकीर खान शनिवार को चंदौली में आयोजित संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे, जिनका धानापुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष तौकीर खान धानापुर शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप लोग जन अधिकार पार्टी को मजबूत करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा हम लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिनकी सोच है कि पूरे भारत में जातिगत जनगणना करायी जाए और संख्या के हिसाब से आरक्षण व हिस्सेदारी दिया जाय। जिसकी लड़ाई हम लोग लड़ रहे हैं
और आप लोग संगठन को बूथ स्तर पर जल्द ही गठन प्रकिया सुनिश्चित करें। अब हम लोगों के बिना किसी की दाल गलने वाली नही है। केंद्र में जन अधिकार पार्टी के समर्थन के बिना किसी की सरकार बनने वाली नहीं है। हमारे मुखिया शोषितों, वंचितों व दलितों की लडाई लड़ रहे हैं। उनकी सोच है कि समाज के हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिले। मैं युवा साथियों से अपील करता हूँ कि आप संगठित होकर अपने हक़ को पाने के लिए संघर्ष करें। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी 2 करोड़ रोजगार, काले धन, सबके खाते में 15 लाख रुपये, किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य देने की बात कर रहे थे मगर साढ़े चार साल में उन्होंने सिर्फ जुमलेबाजी किया! पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं मगर बाते अच्छे दिन की हो रही हैं। आप लोग संगठित हो कर अपने अधिकार को पाने के लिए आगे आएं।
स्वागत करने वालों में मधुकर प्रधान, चंद्रबली, सुरेश, धनंजय प्रधान, अनिल मौर्य प्रधान, विवेक यादव, कमलेश सिंह गहरवार, आरिफ खान, राकेश मौर्य, बसंत मौर्य, सतीश, संतोष, प्रदुम्न सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।