● सपा प्रवक्ता बनने का बाद प्रथम बार चंदौली आगमन पर विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से किया गया सम्मान।
● धानापुर थाना चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से किया सपा प्रवक्ता का स्वागत।
धानापुर-चन्दौली। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रवक्ता बनाये जाने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर शुक्रवार को युवा सपा नेता मनोज सिंह काका का थाना चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। इससे पहले जिला कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। तदुपरांत उनके पैतृक गांव महुवरा (कमालपुर) में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। धानापुर थाना चौराहे पर सपा के सैयदराजा विधानसभा महासचिव आतिफ़ खान ज़िद्दी के नेतृत्व में सैकड़ों कायकर्ताओं ने सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान मनोज सिंह काका ने कहा कि आप सबका स्नेह पाकर मैं अभिभूत हूँ। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दिया है उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूँगा। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला हो रहा है। हर किसी पर किसी न किसी तरह का दबाव है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ऐसे हालात में लोकतंत्र कैसे रह सकता है? देश इंतजार कर रहा है लोकसभा चुनावों का जिसमें जनता भाजपा का हिसाब किताब करेगी।
भाजपा के खिलाफ अब सम्पूर्ण सफाया अभियान चलाया जाएगा। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों को सिर्फ छलने का काम किया है। देश के प्रधानमंत्री रेडियो पर सिर्फ मन की बात करते हैं और जब राफेल डील पर सवाल पूछा जाता है तो मौन हो जाते हैं। युवाओं से प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार का वादा था क्या हुआ? काला धन और सबके खाते के 15-15 लाख रुपये का वादा था क्या हुआ? किसानों से कर्जमाफी का वादा सिर्फ धोखा है? गन्ना किसानों का बकाया धन भी अभी तक नहीं दिया गया! देश की जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा नुमाया हो चुका है। देश और प्रदेश की तरक्की सिर्फ और सिर्फ समाजवादी लोग ही कर सकते हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश का जितना विकास किया था आज भी भाजपा सरकार उनके कामों का ही फीता काट रही है।
स्वागत करने वालों में सपा सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव, अमित यादव लाला, इमरान खान लड्डू, रमेश यादव बबलू, विनोद यादव, तबरेज खान (आर. स्टार), सीताराम प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।