उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की।योगी ने कहा, "अयोध्या हमारी आन-बान शान का प्रतीक है। अयोध्या की पहचान भगवान श्री राम है। आज से फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या होगा। मुख्यमंत्री ने राजा दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज और भगवान रामचंद्र के नाम पर एयरपोर्ट भी बनाने का वादा किया।
A medical college will be established here in Ayodhya, I want it to be named after King Dasharatha. We will also construct an airport here named after Lord Ram: UP CM Yogi Adityanath at Ram Katha Park #Diwali pic.twitter.com/ESJX8eRQp1— ANI UP (@ANINewsUP) November 6, 2018
योगी ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकती। पहले कोई सीएम अयोध्या नहीं आता था। मैं छह से ज्यादा बार अयोध्या आया हूं। हमने सड़कें चौड़ी करवाईं, तारों को अंडरग्राउंड करवाया, घाटों का सुंदरीकरण किया। पीएम ने रामायण सर्किट का गठन किया। हम अयोध्या से जनकपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने जा रहे हैं।
Ayodhya hamari aan baan shaan ka prateek hai, Ayodhya ki pehchan Bhagwan Ram se hai. Aaj se is janpad(Faizabad) ka naam bhi Ayodhya hoga: UP CM Yogi Adityanath #Diwali pic.twitter.com/PNTSOHvM2v— ANI UP (@ANINewsUP) November 6, 2018
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने मंच से से कहा कि जो आप लोग चाह रहे हैं, उम्मीद है कि अगले साल तक आपको मिल जाएगा। आप यूपी के यशस्वी सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की पत्नी किम जुंग सूक ने कहा कि आज आप लोगों के बीच मुझे दिवाली का त्योहार मनाकर काफी खुशी हो रही है। पीएम मोदी का मुझे निमंत्रण देने के लिए शुक्रिया। यूपी के सीएम योगी जी और गणमान्यों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं। प्रकाश पर्व अंधेरे पर रोशनी की विजय है। कोरिया में भी मोमबत्ती क्रांति हुई, जिसकी प्रशंसा महात्मा गांधी ने भी की थी। अंधेरा कितना भी हो, हम सब मिलकर इसे दूर कर सकते हैं।