अनपरा (सोनभद्र)।।हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन के गेट पर ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण धरने नौंवे दिन पुलिस के द्वारा मजदूरों को खदेड़े जाने के बाद हुए बवाल के मामले में शनिवार की रात 53 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह मुकदमा पुलिस ने रेणुसागर पावर डिवीजन के प्रबंधक सुरक्षा रोहित देव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। ज्ञात हो की,बीते शुक्रवार रात में 27 लोगों को हिरासत में लिया गया था,जिनमें से तीन लोगों को छोड़कर बाकी 24 लोगों का चालान कर दिया गया था।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने परियोजना परिसर में फोर्स तैनात कर दी है।डीएम, एसपी समेत कई अधिकारियों ने परियोजना परिसर में फ्लैग मार्च किया। परियोजना आवासीय परिसर से सटे गरबंधा गांव के लोगों को आने-जाने के लिए खोले गये निकास द्वार को ईंट,बालू सीमेंट से बंद करा दिया गया। डीएम अमित कुमार ने बताया कि पूरे घटना क्रम की जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी पाये जायेंगे, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। निर्दोषों को किसी भी कीमत पर नहीं फंसाया जायेगा।कंपनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि उपद्रव के मामले में रेणुपावर डिवीजन के प्रबंधक सुरक्षा की तहरीर पर 53 लोगों के खिलाफ नामजद और सौ से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ख़बर/लेख अच्छा लगे तो शेयर जरुर कीजिए। ख़बर पर आप अपनी सहमती और असहमती प्रतिक्रिया के रूप में कोमेंट बॉक्स में दे सकते हैं। आप हमें सहयोग भी कर सकते हैं,समाचार,विज्ञापन,लेख या आर्थिक रूप से भी। PAYTM NO. 7805875468 या लिंक पर क्लिक करके।