- समाजवादी जन संवाद यात्रा का चौथा दिन सम्पन्न।
चन्दौली ब्यूरो। सपा के पूर्व सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू की ओर से आयोजित समाजवादी जन संवाद यात्रा बुधवार को अदसड पम्प कैनाल पर सम्पन्न हुआ। बुधवार को जन संवाद यात्रा चिरईगांव, मुड़डा, धनाइतपुर, पोखरा, अरंगी होते हुए अदसड़ पम्प कैनाल पर पहुंचा।कार्यक्रम में ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी रही।
जन संवाद यात्रा में सपा के पूर्व सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मोदी व योगी सरकार केवल किसानों, बेरोजगारों व व्यापारियों को गुमराह करने का काम कर रही है। आज सभी वर्ग को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि भाजपा को जनसमस्या से कुछ लेना देना नहीं है।
सपा सरकार में सैयदराजा विधानसभा में 14 लिफ्ट कैनाल लगवाने के काम किया है।नरवन के किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अदसड में पम्प कैनाल के लिए सपा सरकार ने 39 करोड़ रुपये स्वीकृत कराया गया।जबकि आज पम्प कैनाल बनकर तैयार है बावजूद इसके भाजपा सरकार इसे शुरू नहीं कर पा रही है।अदसड़ पम्प कैनाल का पानी कन्दवा में जाकर गिरेगा। इससे लगभग 50 गांवो के किसानो को पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।
पण्डित कमलापति त्रिपाठी के बाद आपका भाई/बेटा ने पम्प कैनाल को लगवाने के काम किया। जबकि भाजपा सांसद व विधायक केवल जनता को विकास का झूठा सब्जबाग दिखलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब यह जनता भाजपा के झूठे बातों को जान चुकी है।
जनता की ताकत से भ्रष्टाचार वाली सरकार को उखाड़कर फेंकने का काम किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद विकास का कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। यह समाजवादी जनसंवाद यात्रा भाजपा को भागने तक जारी रहेगा। समाजसेवी अंजनी सिंह ने कहा कि किसानों के दुख दर्द से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। अब भाजपा को भगाने के लिए युवाओं को राजनीति में सहभागिता निभाना होगा ताकि देश व प्रदेश की राजनीति की दिशा व दशा बदला जा सके।
इस मौके पर रामजनम यादव, दयाराम यादव, जयनाथ यादव, अखिलेश सिंह, रामधीन यादव, अशोक यादव, रामदुलार कन्नौजिया, हरिबंश पांडेय, राजेश त्रिपाठी, राजेश यादव,राजू यादव, विद्याशंकर कुशवाहा, छोटेलाल, सुनील यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।