अंकुर पटेल (विशेष संवाददाता)
वाराणसी।। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस(पूर्वी जोन) द्वारा पराडकर भवन सभागार में “शक्ति प्रोजेक्ट” का शुभारंभ राष्ट्रीय संयोजक राहुल राव द्वारा किया गया।आगामी रणनीति पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं संग चर्चा के साथ लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश नेतृत्व द्वारा हुआ।
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाली 16 दिसम्बर से जन संदेश राहुल यात्रा जो पूरे देश मे होगा जिसका शुरुआत 16 दिसम्बर को चेन्नई में होगा उसमें कार्यकर्ता की भागीदारी व अगले माह वाराणसी में यात्रा के तैयारीके लिए लोगो को अधिक से अधिक संख्या में जोडने हेतु चर्चा हुआ।
शक्ति प्रोजेक्ट के जरिये जनता को जोड़ेंगे
इस अवसर पर शक्ति प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय संयोजक राहुल राव ने कहा की शक्ति के माध्यम से हम कार्यकर्ता व पदाधिकारी व मतदाताओं में शक्ति का संचार करना चाहते है व सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जोड़ना चाहते। शक्ति के माध्यम का सीधा यह संदेश है की अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जाए व जिससे पार्टी मजबूत हो कार्यकर्ता मजबूत हो।
वही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने कहा की आज केंद्र व राज्य में पूरी तरह जनता बेहाल है। हम कांग्रेसजनों इस जनविरोधियो ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।पदाधिकारीयो को वार्ड,विधानसभा,महानगर व जिला स्तर व शक्ति प्रोजेक्ट के जरिये लोगो को जोड़ने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक शक्ति प्रोजेक्ट राहुल राव,राष्ट्रीय सचिव/विधायक आनंद शंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे, मणीन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव मयंक चौबे,प्रदेश सचिव, चंचल शर्मा, महानगर अध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला, लोकसभा अध्यक्ष आशीष सिंह,रोहित मिश्रा, किशन यादव, वसीम अंसारी, प्रदीप ठकुराई, प्रदेश प्रवक्ता हिफाजत आलम, रोहित दुबे, परवेज खान, राहुल पाण्डेय , धीरज शुक्ला, विनीत चौबे, विजय उपाध्याय, मंगला मिश्रा, हर्ष प्रताप सिंह,मिंटू पाण्डेय, दानिश साहब, मो.आदिल,मो.उजैर, शैलेन्द्र पटेल, अतहर अलीम,आलिफ़ खान पठान, सन्तोष उपाध्याय, इम्तियाज भाई शामिल रहे।
ख़बर/लेख अच्छा लगे तो शेयर जरुर कीजिए। ख़बर पर आप अपनी सहमती और असहमती प्रतिक्रिया के रूप में कोमेंट बॉक्स में दे सकते हैं। आप हमें सहयोग भी कर सकते हैं,समाचार,विज्ञापन,लेख या आर्थिक रूप से भी। PAYTM NO. 7805875468 या लिंक पर क्लिक करके।