अंकुर पटेल,विशेष संवाददाता
बीएचयू गेट लंका मालवीय जी के प्रतिमा के पास खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीचों बीच , एक भाजपा कार्यकर्ता मोदी मोदी के नारे लगाने लगा lइससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी मोदी के नारे लगाने वाले व्यक्ति की,कि जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने किसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से भाजपा समर्थक को छुड़ा कर लंका थाने ले गयी। पीटा गया व्यक्ति पेशे से अधिवक्ता बताया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि,मोदी के नारे लगाने वाला व्यक्ति ना कि मोदी के नारे लगा रहा था। बल्कि प्रियंका गांधी और राहुल गाँधी को भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहा था।
जिससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे जाने के लिए कहा पर न मानने और दोबारा नारे व अपसब्द कहने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।