![]() |
अमित शाह (फ़ाइल फोटो) |
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा को सोमवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया।बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह शामिल हुए।
संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह घोषणा करते हुए कहा की, शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।
सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जे पी नड्डा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।’’
सूत्रों ने बताया कि शाह का कार्यकाल दिसम्बर 2019 में समाप्त होना है और वह पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के चलते पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में विस्तार नहीं लेना चाहेंगे।
भाजपा में ऐसा पहली बार हुआ है जब पार्टी ने एक कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त किया है।