शाही टुकड़ा एक ऐसा वेज पकवान है,जो ईद के मौके पर बनाया जाने वाला बेहद लोकप्रिय रेसिपी है। यह झटपट बन जाता है और बच्चों तथा बड़ों को बेहद पसंद आता है।
जरुरी चीजें
- ब्रेड - 06 पीस,
- शक्कर – 1 1/2 कप,
- क्रीम/रबड़ी – आधा कप,
- घी – आवश्यकतानुसार,
- औरेंज रंग – कुछ बूंदें,
- काजू – 01 बड़ा चम्मच (महीन कटे हुए),
- बादाम – 01 बडा चम्मच (महीन कतरे हुए)।
शाही टुकड़ा बनाने का तरीका
- शाही टुकड़ा रेसिपी इन हिंदी के लिये सबसे पहले ब्रेड के किनारे के सख्त भाग को काट कर निकाल दें और उन्हें गोल/तिकोने आकार में काट लें।
- अब एक फ्राई पैन में घी गर्म करें और उसमें ब्रेड के टुकड़ों को तल लें। तले हुए ब्रेड के ऊपर क्रीम/रबड़ी की एक मोटी पर्त लगा कर उन्हें रख दें।
- पैन में एक कप पानी लेकर उसमें शक्कर और रंग डाल कर पकाएं। जब शक्कर का शीरा ठीक से पक जाए, लेकिन ध्यान रहे कि वह ज्यादा गाढ़ा न होने पाए, तो उसे आंच से उतार लें।
- अब ब्रेड पीस को समतल प्लेट/थाली में अगल-बगल रख कर ऊपर से शीरा डालें। शीरा इतना होना चाहिए, जिससे ब्रेड के पीस डूब जाएं। थोड़ी देर बाद ब्रेड पीस शीरे को सोख लेंगे।
इसमें ऊपर से रबड़ी की एक लेयर लगायें और कटे हुए काजू बादाम ऊपर से डाल कर सर्व करें।