अंकुर पटेल (विशेष संवाददाता)
वाराणसी। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी पर नोट के बल पर कर्नाटक मे सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए गुरूवार को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह से मिलकर सौंपा।
प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाया कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश मे जहां सांसद और विधायक जनता स्वयं अपने मतो का प्रयोग कर चुनती है। वहीं भाजपा के प्रभावशाली नेता विधायकगणो की असीमित बोली लगाकर उन्हे खरीदकर अपने पक्ष मे करके सत्ता पलट दे रहे हैं।
भाजपा को तो इसमे महारत हासिल है अभी विगत दिनो कर्नाटक मे कांगेस और जे.डी.एस. की जनता द्वारा चुनी हुई गठबन्धन की सरकार को धन बल के सहारे गिरा दिया गया। कार्यकर्ताओ ने भारतवर्ष मे प्रजातंत्र की रक्षा हेतु तत्काल हस्तक्षेप कर संविधान की रक्षा करे जिससे जनमानस मे यह विश्वास जागृत रहे कि सरकारे जनता द्वारा चुनी जाती हैं न कि धन बल के द्वारा।नेतृत्व प्रजानाथ शर्मा ने तथा प्रतिनिधिमण्डल मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता,जन्त्रलेश्वर यादव, फसाहत हुसेन, अशोक कुमार सिंह, हसन मेहदी, समेत दर्जनो कार्यकर्ता शामिल रहे।