कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का शनिवार देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।
प्राप्त जानकरी के अनुसार रेड्डी को हाल में निमोनिया हुआ था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात एक बजकर 28 मिनट पर उनका देहांत हो गया।
रेड्डी के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा,
- रेड्डी आई के गुजराल सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे थे। संप्रग-1 सरकार के दौरान उन्होंने शहरी विकास और संस्कृति जैसे मंत्रालयों को संभाला।
- संप्रग-2 सरकार में वह फिर शहरी विकास मंत्री बने। बाद में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बने लेकिन फिर उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिक और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंप दिए गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन के बारे में सुनकर हमें दुख हुआ. वह एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे।''वह (रेड्डी) 5 बार लोकसभा सांसद, 2 बार राज्यसभा सांसद और 4 बार विधायक रहे थे. हम उम्मीद करते हैं कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और मित्रों को ताकत मिले।
We are saddened to hear of the passing of former Union Minister Jaipal Reddy. A senior Congress leader, he served as an LS MP 5 times, an RS MP 2 times and as an MLA 4 times.— Congress (@INCIndia) July 28, 2019
We hope his family and friends find strength in their time of grief. pic.twitter.com/3BHVc07OYA
कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा,
‘‘जयपाल रेड्डी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं।’’ उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता को बेहतरीन वक्ता, अच्छा इंसान और बड़ा बुद्धिजीवी बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे और पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए निजी रूप से भारी क्षति है। वह हमें याद आएंगे।’’
Deeply saddened & pained by the sudden demise of one of Telangana’s greatest sons - Shri Jaipal Reddy garu. He was a 4 term MLA, 5 term Lok Sabha MP, 2 term Rajya Sabha MP & a former Union minister. It is a huge personal loss for me & for the @INCIndia family. We will miss him. pic.twitter.com/dvozZgFhf8— Uttam Kumar Reddy (@UttamTPCC) July 28, 2019
मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के बेटे टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष टी राम राव ने भी रेड्डी के निधन पर शोक जताया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।’’