सिंगरौली। अनियंत्रित होकर बाइक चालक के गिरने से पिता-पुत्र दोनों बुरीतरह से चोटिल हो गए।मौके पर तत्काल एम्बुलेंसे 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धन सिंह अपने पिता के साथ अपने घर चरगौड़ा जा रहा था,कि रास्ते में बर्घटा के पास अनियंत्रित होकर बाइक चालक गिर गया। धन सिंह पिता राम प्रसाद सिंह उम्र 30 वर्ष,राम प्रसाद सिंह पिता नानु सिंह उम्र 60 वर्ष दोनों को शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आई है।
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेंस 108 की मदद से उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों का उपचार किया गया।
एम्बुलेंस के चालक ने बताया की बाइक चालक धन सिंह शराब पिया हुआ था जिसके कारण यह हादसा हुआ।