दुर्गेश चतुर्वेदी
सरई पुलिस द्वारा जघन्य अपराध के मामलों में तत्परता दिखाते हुए करीब आधे दर्जन आरोपियों की धरपकड़ की है। इसके लिए टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा चंडीगढ़ तक की खाक छानी और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन ने अपराध में वांछित आरोपियों की सूचना मिलते ही सरई निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अति.पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, अनुविभागीय अधिकारी देवसर एल.डी. सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सरई निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश कर आरोपियों को धर दबोचा गया।
रामधारी प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 34 वर्ष, रामलाल प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 30 वर्ष, शान्ती प्रजापति पति रामधारी प्रजपति उम्र 28 वर्ष निवासी गण दुधमनिया एवं अपराध धारा 341, 294, 323, 327, 506, 34 भा0द0वि के फरार आरोपी पप्पू उर्फ महेश साकेत पिता रामशरण साकेत उम्र 30 वर्ष, रामकिशन उर्फ छोटे पिता रामशरण साकेत उम्र 25 वर्ष, बब्बू उर्फ निरहू पिता धनुकधारी साकेत उम्र 27 वर्ष निवासीगण फाटपानी को सरई क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से गिरफ्तार किया गया। वहीं अपराध धारा 420, 406, 467, 468, 471,120बी भा0द0वि के आरोपी पवनवीर सिंह पिता सुधीर सिंह उम्र 41 साल निवासी 1231पी, सेक्टर 2 थाना कोतवाली चंडीगढ़ सेेे गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में आज न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरई अनूप सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक अभिमन्यू द्विवेदी, उप निरीक्षक एस.एच. सोनकर, सउनि0 रामनरेश शुक्ला, सउनि एस के दुबे, आर0 388 केशव सिंह, आर0 713 रविशंकर, आर. 316 विनय सिंह, आर. 84 जयसिंह, आर 37 सचिन तिवारी, आर 725 रुपेश कुमार, आर. 722 सरदार निगम, आर. 278 गणेश मीणा, म.आर. 350 नेहा तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।