बैढ़न कार्यालय
सिंगरौली। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 2 बजे शुभकरण सिंह पिता रामअवतार सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी धौवनी जो बंधौरा तरफ से अपने घर वापस जा रहा था की अमिलिया घाटी पर एक पेड़ से टकरा गया जिससे 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी,घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची डायल 100 की मदद से शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉडम हॉउस भेज दिया गया।