मध्यप्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम में CM कमलनाथ पहुंचने वाले थे। उनके पहुंचने से पहले, झंडा फहराने के दौरान कांग्रेस नेता आपस में एक दूसरे से भीड़ गए। इंदौर के कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) में दो कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के बीच थप्पड़ चला। पुलिस ने बीच-बचाव किया और मामला ‘हाथ’ से "बेहाथ" होने से रह गया। हालांकि किस बात को लेकर भिड़ंत हुई ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।
#WATCH Madhya Pradesh: Two Congress leaders, Devendra Singh Yadav and Chandu Kunjir, entered into a brawl during the flag hoisting ceremony during #RepublicDay celebrations at the party office in Indore. They were later calmed down with the help of police intervention. pic.twitter.com/Q9NcEJ3Sw5— ANI (@ANI) January 26, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर चुटकी लेते हुए घटना का वीडियो रीट्वीट किया और कहा- जब मिल गई इनको आज़ादी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 26, 2020
भोपाल से बाहर सीएम का ध्वजारोहण
मध्य प्रदेश के CM कमलनाथ ने इंदौर में झंडा फहराया।2002 के बाद पहली बार मध्य प्रदेश का कोई CM राजधानी भोपाल से बाहर झंडा फहराने पहुंचा। 2002 में तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह ने इंदौर में ध्वजारोहण किया था।
गणतंत्र दिवस की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ...— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 26, 2020
आइये,इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम भारत के समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय दिलाने का प्रण ले और देश के लोकतंत्र को और सशक्त बनाने में अपना योगदान दें..।#HappyRepublicDay pic.twitter.com/DVId9uapZj
इस दौरान सीएम कमलनाथ ने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
भोपाल में राज्यपाल लालजी टंडन ने झंडा फहराकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली।भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने झंडा फहराया। इस मौके पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी मौजूद थीं।
भोपाल में राज्यपाल लालजी टंडन ने झंडा फहराकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली।भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने झंडा फहराया। इस मौके पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी मौजूद थीं।
#गणतंत्र_दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री व @BJP4India राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री @ChouhanShivraj ने @BJP4MP प्रदेश कार्यालय भोपाल में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान गायन व भारत माता की जयकार के साथ मिष्ठान्न वितरण कर शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/EvXD8Yfjgy— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) January 26, 2020