बलरामपुर जिले के कुसमी में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह को एक महत्वपूर्ण एवं नई जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने जनपद पंचायत कुसमी के लिए भारत सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है दरअसल इससे पहले भरत सिंह कुसमी में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि करते हुए मंडल अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है।
वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं आनंद जायसवाल एवं बीकेश साहू बधाई देते हुए कहा कि मिलकर हम सभी क्षेत्र में काम करेंगे।