कुसमी से सैफ अली
बसंतपुरज आदिवासी के जिला अध्यक्ष संविधान बचाओ मोर्चा की ओर से CAA,NRC के विरोध में विशाल रैली निकाली गई। संविधान बचाओ मोर्चा कुसमी के तत्वधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाई स्कूल मैदान में रैली महासभा का आयोजन किया गया जिसमें काला कानून वापस लो, प्यार बांटो देश नहीं, जैसे नारा लगाया गया। इस रैली में भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष जावेद रामानी, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद, आदिवासी जिला अध्यक्ष बसंतपुरज, एमडी समीम, एमडी आजाद, कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शादाब खान, राशिद आलम व भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।