राजनीति के गलियारों में सूत्रो से आ रही जानकारी से सीधी सिंगरौली के नेताओं में हलचल मची हुई है लेकिन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दे रहा है।
विनोद कुमार सिंह
सिंगरौली जिले के कद्दावर नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कांत देव सिंह भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से भोपाल पहुंच कर मुलाकात किया।जिसका प्रदेशाध्यक्ष ने गर्मजोशी से स्वीकार किया।
कांत देव सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी।
आपको बता दें कांत देव सिंह के जिलाध्यक्ष कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली विधानसभा की सभी तीनों सीट पर कब्जा किया किया था। उसके बाद लोकसभा चुनाव में भी सांसद रीती पाठक को सिंगरौली जिले के विधानसभा सीटों से ही बड़ी बढ़त मिली थी, जिसका परिणाम उन्होंने लाखों बोटों से अपने प्रतिद्वंदी को हराते हुए विजय प्राप्त किया। कांत देव सिंह कार्यकाल को देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी भोपाल सूत्रों से मिली है।