सरई (सिंगरौली)।।पुलिस अधीक्षक सिंगरौली तुषारकांत विद्यार्थी के द्वारा स्थाई वारंटी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिण्डे एवं अनुविभागीय अधिकारी लालदेव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई शंखधर द्विवेदी के नेतृत्व में बीते दिन(4/3/2020) थाना सरई पुलिस को 8 वर्ष पुराने प्रकरण में के स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
थाना सरई के अपराध क्रमांक 325/12396/1401/16 केआरोपी
- लालजी यादव पिता महादेव यादव उम्र 50 वर्ष सा. मटिया थाना सरई
- पप्पू पाल उम्र 28 वर्ष सदन पाल, सा. छदना थाना सरई,
- बब्बू दुबे पिता रघुवर प्रसाद दुबे उम्र 32 वर्ष सा.कोलुआ थाना सरई,
- छविलाल सिंह पिता इंद्रपाल सिंह गौड़ उम्र 25 वर्ष सा.साबावार थाना लांघडोल, जिला सिंगरौली।
उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सका था। इन के लिए प्रयास के बावजूद गिरफ्तार कर माननीय न्यालाय के समक्ष पेश नहीं किए जाने के बाद, माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट प्र. क्र. 2022/14635/16635/161538/12 धारा - 353,332,186,294,323,325,506,34 भादवि जारी किया गया था। स्थाई वारंटियों की काफी तलाश के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए थे, जो तारीख़ 4-03-2020 को मुखबिर की सूचना पर वारंटियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी शंकर द्विवेदी, उपनिरीक्षक सुधांशु सिंह चौहान,आरक्षक 278 गणेश मीणा, 725 रूपेश,719 ओम प्रकाश,आ चा. 307 मुकेश, 728अहीबारन, 571 भूरे सिंह मंडलोई,आशीष त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।