सिंगरौली।।मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार के द्वारा दिए गए वचन मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार पूरा कर रही है मुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया था कि किसानों का कर्ज माफ होगा केंद्र सरकार के द्वारा बजट ना देने की वजह से पूर्ण कर्ज माफ नहीं हो पाया। कमलनाथ सरकार ने फिर भी 1 लाख के पार का कर्ज माफ किया है और किसानों को भरोसा दिलाया है कि जैसे ही राज्य सरकार के पास बजट आ जाएगा किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा।
वही यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रावेंद्र शर्मा ने बताया कि किसानों को जो इस वर्ष ओलावृष्टि और बारिश की वजह से नुकसान हुआ है इसका जिम्मा कांग्रेस सरकार ली है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसानों को हर संभव सहयोग किया जाएगा। वही भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा अनाप-शनाप का आरोप लगाया जा रहा है। आगे शर्मा ने बताया कि 15 सालों से युवा मोर्चा जमकर वसूली किया हुआ है वसूली बंद हो जाने के कारण बौखलाए हुए हैं इसलिए कुछ भी बोलने लगे हैं। लेकिन भाजपा सरकार के द्वारा जिस तरह से भ्रष्टाचार फैलाया गया था, अब यह कांग्रेस सरकार में नहीं चलेगा चाहे भाजपा युवा मोर्चा कुछ भी कर ले।
आगे शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा दिया गया वचन पत्र 1 वर्ष के लिए नहीं है बल्कि यह 5 वर्षों के लिए है यह वादे जरूर पूर्ण होंगे। लेकिन भाजपा युवा मोर्चा के लोग वसूली नहीं करेंगे भ्रष्टाचार नहीं फैला सकेंगे इसके लिए भी कांग्रेस सरकार कटिबद्ध है। भाजपा युवा मोर्चा की वसूली बंद हो जाने के कारण बौखलाए हुए हैं। इसलिए अब कुछ भी आरोप लगाने लगे हैं लेकिन इससे उनकी दाल नहीं गलने वाली है और कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ही रहेगी।