पूरी दुनिया कोरोना (COVID19) के महामारी से जूझ रहा है। इस महामारी के संकट के बीच सबसे ज्यादा दबाव डॉक्टरों और नर्सों पर है। कई जगह तो डॉक्टर खुद संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। जानिए हर 1,000 लोगों पर किस देश में कितने डॉक्टर हैं।
- जर्मनी 1,000 लोगों पर 4.3 डॉक्टर
- इटली 1,000 लोगों पर 4 डॉक्टर
- स्पेन 1,000 लोगों पर 3.9 डॉक्टर
- ऑस्ट्रेलिया 1,000 लोगों पर 3.7 डॉक्टर
- ब्रिटेन 1,000 लोगों पर 2.9 डॉक्टर
- अमेरिका 1,000 लोगों पर 2.6 डॉक्टर
- फ्रांस 1,000 लोगों पर 2.3 डॉक्टर
- द.कोरिया 1,000 लोगों पर 2.3 डॉक्टर
- चीन 1,000 लोगों पर 2 डॉक्टर
- भारत 1,000 लोगों पर 0.8 डॉक्टर
(ख़बर का स्रोत: DW)
चार राज्यों में ही हैं,देश के आधे से अधिक डॉक्टर।
इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट के अनुसार चार राज्यों में ही देश के आधे से अधिक डॉक्टर हैं। एलोपैथी के डॉक्टरों में से करीब 46 फीसदी या 5.3 लाख डॉक्टर सिर्फ चार राज्यों में रजिस्टर्ड हैं। 31 जनवरी, 2019 तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एलोपैथिक डॉक्टरों की संख्या 11.57 लाख है।
जिन चार राज्यों में देश के आधे डॉक्टर रजिस्टर्ड हैं वे हैं-आंध्र प्रदेश (1,00,587), कर्नाटक (1,22,875), महाराष्ट्र (1,73,384) और तमिलनाडु (1,33,918). ये जानकारी सरकार ने दी है और माना है कि देश में डॉक्टरों की संख्या विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से कहीं कम है।