MADHYA PRADESH के दमोह जिले से एक मासूम बच्ची केे साथ रेप कर उसकी आंखें फोड़ने की बर्बरता भरी घटना प्रकाश में आया है। 23 अप्रैल की सुबह खबर आई कि जिले के जबेरा थाना स्थित गांव बंतीपुर में 6 साल की मासूम बच्ची का पहले अपहरण किया गया फिर आरोपियों ने दरिंदगी की और बाद में उसकी आंखें भी फोड़ दीं। इस घटना के बाद घटना को लेकर जिले में काफी आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को वारदात के 8 घंटे के अंदर पकड़ लिया है।
6 साल की बच्ची अपने दोस्तों के साथ अपनी गांव बंतीपुर में खेल रही थी। उसके बाद किसी अज्ञात आरोपी द्वारा उसे ले जाया गया और उसके साथ रेप किया गया। बच्ची की आखों में भी गंभीर चोटें हैं।23 अप्रैल की सुबह घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। मामला दर्ज किया गया है। बच्ची को तत्काल ले हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई और उसकी आखों और बाकी शरीर पर भी गंभीर चोटें बताई गईं। फिर उसे तत्काल जबलपुर हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। हमने मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी की कोशिश कर रहे हैं।
हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक
8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 23 अप्रैल की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि बंशीपुर गांव में कई लोगों पूछताछ की गई। इसके अलावा मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर एसआईटी ने सचिन सेन नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है। बता दें कि पुलिस ने IPC की धारा 363, 366, 376 (क), 307 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
घटना को लेकर इलाके में आक्रोश
जिले में इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना मिलते ही जबेरा विधायक धमेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दरिंदे किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी और फांसी पर चढ़ाया जाएगा।
घटना को लेकर इलाके में आक्रोश
जिले में इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना मिलते ही जबेरा विधायक धमेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दरिंदे किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी और फांसी पर चढ़ाया जाएगा।
लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद ? - कमलनाथ
शिवराज जी , ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद ?— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2020
दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है।
1/3
दुष्कर्म की घटना शर्मनाक - CM शिवराज
दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।उस दरिंदे को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी!बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री (मध्यप्रदेश)
दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 23, 2020
मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी!
बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।