ऊर्जांचल टाईगर की ओर से नामित किए गए 6 गरीब परिवारों को भी यूनियन की ओर से दिया गया राशन और मास्क।दुधिचुआ परियोजना के अधिकारी दिलीप त्रिपाठी के ओर से ऊर्जांचल टाईगर से जानकारी प्राप्त कर के जरूरतमंद को राशन वितरण किया।जयंत से विनोद कुमार सिंह
राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय दत्तोपन्त ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय मजदूर संघ ने कोरोना वायरस के समय भुखमरी से परेशान केंद्रीय कर्मशाला में कार्य करने वाले गरीब मजदूरों को राशन का वितरण किया साथ में मार्क्स भी पहनने के लिए दिया भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी व केंद्रीय कर्मशाला के अधिकारियों के सहयोग से परियोजना के अंदर काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों को राशन वितरण किया गया छुट्टी होने के दौरान।ऊर्जांचल टाईगर की ओर से नामित 6 गरीब परिवारों को भी राशन दिलाया गया ,इसके लिए ऊर्जांचल टाईगर भारतीय मजदूर संघ का आभार प्रकट करता है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा रखा गया ख्याल।
सोशल डिस्टेंसिंग ना बिगड़ने पाए इसके लिए जयंत चौकी की ओर से एएसआई आर पी सिंह व प्रधान आरक्षक भोला वहां पर तैनात रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते रहें।
इन्होंने यह कहा।
हम लोगों के ओर से यह एक छोटा सा प्रयास है ऐसे वक्त में कोई भी गरीब परिवार भूखा ना रहे हम लोगों से छोटी सी कोशिश की गई है और आगे भी योजना बनाकर ऐसे गरीब परिवारों की सूची तैयार कराई जाएगी जिन्हें मदद कराई जा सके।पुरुषोत्तम कुमारसचिवभारतीय मजदूर संघ केंद्रीय कर्मशाला जयंत।
पुरुषोत्तम कुमार शशि पाल सिंह सौरव त्रिपाठी श्रीमती सरोज देवी श्रीमती सुदंश देवी सुमित पांडेय अनिल कुमार जौहरी योगेन्द्र राव बृजेश कुमार चौधरी कमलेश कुमार धीरेंद्र नाथ महतो वीर बहादुर सिंह चौहान एस मुरली के.के सिंह हरि पटेल हरे कृष्ण सोनी दीपक दुबे सतीश उपाध्याय संजय कुमार एवं अन्य कई सहयोगी साथियों का सहयोग रहा।