सोनभद्र कार्यालय
रेणुकूट-: लाकडाऊन में अब कोई नहीं सोयेगा खाली पेट क्योंकि रेणुकूट में अब समाजसेवी व स्थानिय पुलिस व्दार जनता की जी जान से उन तक खाने की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहां है। जहां अब तक हर संगठनों ने अपना योगदान किया हैं वहीं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंअर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ (राजा भैया) के दिशा निर्देश पर जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने अपने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संघ खैराही ग्राम सभा में आदिवासियों के बीच जाकर जरूरत मन लोगों के घर-घर जाकर खानें की सामग्री सौंपा। जिसमें 5 किलों आटा, 1 किलों आलू व ब्रेड दिया। श्री सिंह ने कहां हमारी पार्टी हर उन जरूरतमंदों के साथ है जो इस लाकडाऊन में अपने को अकेला वह कहीं से उन्हें असुविधा महसूस हो रहीं हैं। वहीं इस पुनित कार्य में छात्रों संघ जिलाध्यक्ष चंदन कनौजिया, महासचिव अमन सिंह पाल, रेणुकूट नगर अध्यक्ष अखिलेश सिंह व प्रमोद सोनी व्दारा घर-घर जाकर राशन दिया गया।