सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ में लगभग साढ़े आठ बजे रामगढ़ के रहने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर ओबरा सीओ भाष्कर वर्मा व् कोन प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह पहुच गए। समाचार लिखने तक घटना का कारण पता नहीं चल सका है। हत्या की वारदात से इलाके के लोगों में दहशत है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ के कुबेर कन्नौजिया (35) पुत्र बेनी कन्नौजिया रात आठ बजे घर से टहलने के लिए निकला था। वह कुछ ही दूर गया था कि इसी दौरान किसी ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से बुरी तरह जख्मी कुबेर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।