कलेक्टर सिंगरौली के.वी.एस.चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि
आज गेँहू खरीदी का आखिरी दिन था। इस बार जिले के 7100 किसानों से कुल 226861.39 क्विन्टल गेँहू खरीदी हुई। कुल खरीदी मात्रा का 97% स्टॉक गोदाम में सुरक्षित भंडारित भी किया जा चुका है।हर बार 30 खरीदी केंद्रों में गेहूं की खरीदी की जाती थी। इस बार खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 60 किया गया था।इसके कारण बहुत सुगमता से और किसानों की सुविधा की दृष्टिकोण से त्वरित खरीदी हो पाई है।